
1. परसुडीह में तेंदुए की दहशत:
घर में घुसा जंगली जानवर परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर स्थित मुंशी बाड़ी इलाके में एक घर के पलंग के नीचे जंगली जानवर देखे जाने से अफरा-तफरी मच गई। घर के आसपास मिले पंजों के निशान के आधार पर स्थानीय लोगों ने तेंदुए की आशंका जताई है। वन विभाग और पुलिस इलाके में गश्त कर रही है।
2. टाटानगर स्टेशन पर नशा तस्कर गिरफ्तार, 15 किलो गांजा जब्त
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बिहार के बेतिया निवासी एक तस्कर को 15 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, जो इस खेप को ओडिशा के संबलपुर से ला रहा था।
READ MORE :
3. साफी गंज में भीषण जल संकट:
प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम जमशेदपुर के साफी गंज में पिछले चार वर्षों से जारी भीषण जल संकट से आक्रोशित लोगों ने एडीसी से मुलाकात की। 500 से अधिक निवासी पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर गौशाला टंकी से जलापूर्ति नहीं जोड़ी गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
4. बागुनहातु को 1.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 10 बेड का बनेगा अस्पताल
विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बागुनहातु में 1.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इस अस्पताल में 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी लैब और अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
5. आर वी एस (RVS) कॉलेज का शानदार प्लेसमेंट:
10 छात्रों का ‘भारती एयरटेल’ में चयन आर वी एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 10 होनहार छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है। इन सभी छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित टेलीकॉम कंपनी ‘भारती एयरटेल लिमिटेड’ में हुआ है।
6. ‘ज्ञान भारतम मिशन’ की शुरुआत:
75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के लिए ‘ज्ञान भारतम मिशन’ की शानदार पहल की है। इसके तहत जिले में मौजूद 75 वर्ष से अधिक पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियों, ताड़पत्रों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का डिजिटल संरक्षण किया जाएगा।
7. डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर का रिजल्ट शानदार, श्रेयाशी बनीं टॉपर
डीएवी पब्लिक स्कूल (बिष्टुपुर) के 12वीं (SSCE) के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। कॉमर्स संकाय की छात्रा श्रेयाशी धल ने सर्वाधिक 98.6% अंकों के साथ पूरे स्कूल में पहला स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है।
8. जनगणना 2027: सिंहभूम चैम्बर की ‘स्व-गणना’ करने की विशेष अपील
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जमशेदपुर और झारखण्ड के नागरिकों से ‘जनगणना 2027’ में डिजिटल भागीदारी निभाने की अपील की है। लोग भारत सरकार के पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) कर सकते हैं।
9. JTET और नियोजन नीति में मैथिली भाषा को शामिल करने की मांग तेज
मैथिली भाषा संघर्ष समिति ने झारखण्ड की नियोजन नीति और शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में मैथिली को क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग की है। समिति ने राज्य सरकार द्वारा गठित मंत्रियों की अनुशंसा समिति को अपना 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।
10. कुष्ठ आश्रम के बच्चों के लिए लगेगा विशेष ‘समर कैंप’,
पोस्टर जारी रॉबिन हुड आर्मी और गीता थियेटर के संयुक्त तत्वावधान में बाराद्वारी के गांधी आश्रम में 24 से 30 मई तक कुष्ठ पीड़ित परिवारों के बच्चों के लिए एक विशेष और निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त राजीव रंजन ने इस नेक पहल के पोस्टर का विमोचन किया।



