
जमशेदपुर: शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले जमशेदपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल (D.A.V Public School), बिष्टुपुर के 12वीं (S.S.C.E. 2026) के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है । विद्यालय का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा है, जहाँ सभी संकायों (विज्ञान, वाणिज्य और कला) के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से बेहतरीन अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है।
स्कूल के ओवरऑल टॉपर्स: श्रेयाशी धल का शानदार प्रदर्शन
परीक्षा परिणामों के अनुसार, स्कूल के तीनों संकायों में होनहार छात्रों ने टॉप किया है। वाणिज्य (Commerce) संकाय की छात्रा श्रेयाशी धल ने सर्वाधिक 98.6% अंक हासिल कर पूरे स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है ।
+1कॉमर्स टॉपर: श्रेयाशी धल – 98.6%
+ह्यूमैनिटीज (कला) टॉपर: प्रज्ञा शर्मा – 98%
+इंस टॉपर: सार्थक सिंह – 97%

विज्ञान संकाय (Science Stream) के टॉपर्स
विज्ञान संकाय में छात्रों का दबदबा देखने को मिला है । संकायवार टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:
सार्थक सिंह: 97%
पीयूष दास: 96.8%
प्रियांशु कुंडू: 95.2%
अदीब अख्तर: 94.8%
आर्यन राज: 94.2%
आदित्य रॉय: 93.6%
आशिका सिंह: 93.2%
ऋषभ चौधरी: 92.2%
मो. खायर अलमीन इस्लाम: 92%
स्नेहाशीष मोहंती: 92%
अरीशा एजाज: 92%
वाणिज्य संकाय (Commerce Stream) के टॉपर्स
कॉमर्स में छात्रों ने बेहतरीन अंक बटोरे हैं:
श्रेयाशी धल: 98.6%
अतुल रंजन: 90.6%
अदिति: 90.4%
आदित्य राय: 88.6%
अरुणिमा सिंह: 88.6%

कला संकाय (Humanities Stream) के टॉपर्स
ह्यूमैनिटीज (कला) संकाय में भी उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं:
प्रज्ञा शर्मा: 98%
शेरीना बिस्वाल: 94.4%
रविश कुमार सिंह: 93.4%
अनुष्का: 92.4%
अंदलीब कौशर: 91%
श्रेयांश सिंह: 90.2%

छात्रों की इस शानदार सफलता पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने खुशी जाहिर की है । उन्होंने सभी टॉपर्स और सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।


