Anni Amrita
जमशेदपुर
मानगो डिमना चौक के पास पुष्पांजलि अपार्टमेंट का रहने वाला राहुल श्रीवास्तव 1 अगस्त से अपने घर से लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। राहुल श्रीवास्तव की मां कंचन श्रीवास्तव ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर बताया कि उनका बेटा राहुल श्रीवास्तव ओला गाड़ी चलाया करते थे। 1 अगस्त को अपनी मां को राहुल ने बताया कि उसे ओला से चांडिल जाने का ऑर्डर मिला है इसलिए वह चांडील जा रहा है। दोपहर 3:00 बजे जब राहुल की मां ने राहुल को फोन किया तो उसका दोनों मोबाइल स्विच ऑफ मिला। राहुल की मां ने तब सोचा
कि उसके मोबाइल का बैटरी डाउन हो गया होगा इसलिए उन्होंने रात भर इंतजार किया फिर सुबह 2 अगस्त को एमजीएम थाने में जाकर अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत की। राहुल के पिता मुंबई में नौकरी करते हैं छोटा भाई भी बाहर रहता है। राहुल के परिजनों ने आरक्षी अधीक्षक से भी मिलकर अपनी परेशानी और बेटे की गुमशुदगी की बात बताई थी। लगभग दो महीने बीत जाने के बाद भी आज तक राहुल का कुछ पता नहीं चल पाया। राहुल की मां कुछ कहने से पहले रो पडती है ।राहुल की मां कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि हर दरवाजे जाकर बेटे के बारे में पूछा, मंदिरों में भी जा कर पूजा की लेकिन अब तक राहुल का कुछ भी सुराग न मिला। भाजपा नेता विकास सिंह ने राहुल श्रीवास्तव की मां को आश्वासन दिया है कि एक बार फिर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से मिलकर मामले की जांच में तेजी लाने की मांग की जाएगी।



