
JAMSHEDPUR-


भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गीत एवं नाटक प्रभाग से पंजीकृत दल आदित्य कला मंच द्वारा पांच दिवसीय जन जागरूकता अभियान के तीसरे दिन, आज दिनांक 28-09-2021 को धनबाद जिला के बलियापुर प्रखंड के पलानी गांव में आज़ादी का अमृत महोत्सव, राष्ट्रीय पोषण माह एवं कोविड 19 टीकाकरण पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
आज दल के कलाकारों ने संगीत एवं लोक गीतों के जरिए पोषण माह के अवसर पर महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन लेने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात बताई गई।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी, समय पर टीका लेने की हिदायत एवं साफ सफाई की सलाह दी गई। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त टीकाकरण तथा आने वाले त्योहारों के मौसम में कोविड अनुरूप नियमों के पालन पर लोगों को विशेष रूप से जानकारी दी गई।
प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, रांची के गीत एवं नाटक प्रभाग के पंजीकृत दल आदित्य कला मंच के लीडर श्री रमन मिश्रा एवं उनके दल के साथियों ने भाषण एवं लोक गीतों द्वारा लोगों का मनोरंजन करते हुए उन्हें इन प्रमुख मुद्दों पर जागरूक किया। कलाकारों के प्रस्तुतीकरण को पलानी गांव में महिलाओं तथा बच्चों ने काफी सराहा तथा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक दल द्वारा यह अभियान अगले दो दिनों तक धनबाद के विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा।

