
JAMSHEDPUR।
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में आज किसानों के प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा गाड़ी से कुचल कर की गयी तीन किसानों के मारे जाने पर भगवान सिंह ने पूरी उत्तर प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया है।
रविवार को जारी किये गए बयान में गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान व किसान नेता भगवान सिंह ने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश है, इसलिये पूरी उत्तर प्रदेश सरकार पर हत्या का मामला चलाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस घटना में तीन मासूम किसानों के नौजवान बच्चे मारे गए व कई लोग घायल हो गए जिनकी हालत बहुत गंभीर है। भगवान सिंह ने कहा वे इस कृत्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन की घोर भर्त्सना करते हैं।



