
फर्स्ट स्टेप संस्था के साइकिल रेस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी
JAMSHEDPUR।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पर जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम के पास मोदी पार्क से सटे इलाके में फर्स्ट स्टेप संस्था की ओर से साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी ने सबको सलाह दी कि फिट रहने के लिए साईकलिंग करें। साईकल रेस कुल 50 किलोमीटर का था जिसमें 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुणाल षाड़ंगी ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी में सबसे ज्यादा चिंता स्वास्थ्य को लेकर चल रही है क्योंकि बीच बीच में जिम बंद हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर है कि लोग साईकलिंग करे।ये एक बहुत बढ़िया एक्सरसाइज है जिससे शरीर चुस्त दुरूस्त बना रहता है।

