
जमशेदपुर।


मानगो के दलमा ताराई में स्थित गोकुलनगर बस्ती की समस्याओ को जानने के समाधान के उद्देश्य से भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी अपने टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान बस्तीवासुयो ने पूर्व विधायक के सामने कई समस्याओ से अवगत कराया। यहा के लोगो ने बताया कि .यहां के लोगो को न तो पेंशन मिलता है।यही नही राशन से यह के लोग वंचित है। स्ट्रीट लाईट तो लगी है। लेकिन जलती नही है. यही नही गर्मी के दिनो में पानी की समस्या काफी रहती है।वही इनलोगो की समस्या सुनकर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय से फ़ोन पर बात करके उन्हें समस्याओं से अवगत कराया और आग्रह किया कि नगर निगम की तरफ़ से यहाँ पर एक टीम भेज कर जनसुविधा की सरकारी योजनाओं का एक शिविर लगाया जाए ताकि लोगों को सही सूचना के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ दिलवाया जा सके। दीपक सहाय ने बताया कि बहुत जल्द गोकुलनगर में पेंशन शिविर लगवाया जाएगा और नगर निगम के सुविधा प्रबंधकों के द्वारा बस्ती वासियों को सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी की जाएगी और आवश्यक काग़ज़ात व फ़ॉर्म भी भरे जाएँगे ताकि विचौलियों से उन्हें बचाया जा सके।
कुणाल षंडगी ने कहा कि सरस्वती पूजा के बाद गोकुलनगर में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाया जाएगा जिसमें बस्तीवासियों को विशेषण चिकित्सकों के द्वारा नेत्र जाँच कर आवश्यक दवाइयाँ दी जाएँगीं इस दौरान राज मिश्रा, महावीर, तपन, अनूप, माणिक, संजय, मुकेश, दिलीप, गोपी, राहुल, अमृत, जितेंद्र, जोगेंद्र, मिंटू,राजू, आलोक, गायत्री(गुरू मा), शिव चर्चा महिला समिति आदी उपस्थित थे।

