
JAMSHEDPUR


आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को कचरा अलग करो अमृत दिवस मनाया गया, विगत 1 सप्ताह से जमशेदपुर अक्षेस के पर्यवेक्षक, चालक एवं सफाई मित्र घर घर जाकर लोगों से कचरा ना मिलाने के लिए अपील कर रहे हैं। विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया की इस अभियान में जनता का भी पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है मंगलवार को लगभग 30 प्रतिशत लोगों द्वारा कचरा अलग अलग कर दिया गया, जनता के इस सहयोग के कारण जमशेदपुर अक्षेस के कर्मी उत्साहित हैं एवं 30 सितंबर तक 90% से ज्यादा लोगों द्वारा कचरा अलग अलग कर देने का अनुमान लगा रहे हैं। जमशेदपुर अक्षेस द्वारा 1 तारीख से सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग होने पर ही कचरा का उठाव किया जाएगा।
इस अभियान को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को जमशेदपुर वासियों द्वारा अभूतपूर्व श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।

