
जमशेदपुर अधिसचित क्षेत्र समिति के द्वार अवैध रूप से गुटका बेचने के खिलाफ अभियान जारी है।उसी कङी मे मंगलवार की रात साकची क्षेत्र के कई दुकान का औचक निरीक्षण किया गया।जिसमे साकची गोलचक्कर स्थित अभिजीत स्टोर एवं गुलाम रब्बानी स्टोर से काफी संख्या मे अलग अलग कंपनी के गुटका बरामद किया गया। और दोनो दुकानदार को
1000-1000 का फानन काटा गया।यही दोनो दुकानदारो को चेतावनी दी गई कि अगर अगली बार गुटका बेचते पकङे गए तो जेल के साथ साथ दुकान को सील भी किया जा सकता है ।इसके अतिरिक्त टीम के द्वारा साकची स्थित टैंक रोड में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसमें जावेद स्टोर को गंदगी फैलाने के लिए ₹500 का फाइन किया गया।
यह पुरा अभियान जमशेदपुर अधिसुचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार के निर्देश मे सिटी मैनेजर संदीप कुमार केनेतृत्व मे चलाया गया।इस दौरान प्रभारी टैक्स दारोगा दीपक बारिक व उड़नदस्ता की टीम भी साथ मे थी।
इस संबंध मे सिटी मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि इस तरह का अवैध गुटका विक्रेता के खिलाफ लगातार चलाया जाएगा।और अवैध रूप से गुटका बेचने वालो के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
जब्त किए गए गुटका को जल्द ही नष्ट किया जाएगा।


