
चाकुलिया/माटियाबांधी : पिछले दिनों आखबार के माध्यम से खबर आया था कि चाकुलिया प्रखण्ड अन्तर्गत माटियाबांधी पंचायत के बासाडीहा गांव के सबर बस्ती के लेदा सबर सरकारी सुविधा से वंचित है। इसकी सूचना झामुमो के आंदोलन कारी नेता घनश्याम महतो ने झामुमो केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू जी तक पहूँचाई। मामले को संज्ञान में लेते हुए आज झामुमो परिवार के साथ बासाडीहा सबर बस्ती पहूंचे। उन्होंने ने परिवार के सभी सदस्यों को नये बस्त्र प्रदान किया । साथ ही तीन महीने का सूखा राशन देकर सहयोग किया। जिसमें चावल, दाल, आटा, आलू,प्याज, तेल, चना,साबुन, शार्प एवं सभी प्रकार के मसाले आदि शामिल है। मौके पर महाबीर मुर्मु जी ने कहा कि आज भी इस सबर जनजाति के लोगों को काफी दयनीय जिंदगी जीने को विवश हैं।जिसके कारण विलुप्त होने की कगार पर है। परंतु झामुमो परिवार हमेशा ऐसे परिवार के साथ दुख-सुख में खड़ा रहेगा।ताकि वे लोग भी मान सम्मान के साथ समाज अपने जीवन को आरामदायक जी सके।
झामुमो के प्रयास से मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे पंचायत सेवक एवं रोजगार से भी बात करते हुए सरकारी आवास एवं राशन कार्ड जैसे सभी सरकारी लाभ दिलाने का निर्देश दिया,ताकि किसी तरह के सरकारी लाभों से वंचित ना रहे।


मौके पर झामुमो आंदोलन कारी नेता घनश्याम माहतो, झायुमो प्रखण्ड अध्यक्ष राम चंद्र हाँसदा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन हेम्ब्रम, वलजीत सिंह, करण कालिंदी,दिनेश माहतो, हरिपदो सिंह, महेश्वर महतो, रामपदो सिंह, दुर्गा पदो सिंह, लक्ष्मण मुर्मू, दाखिन सोरेन आदि उपस्थित थे।

