Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में पानी का समय तय नहीं, कभी सुबह तो कभी देर रात जलापूर्ति से लोग परेशान, भाजपा ने तीन समय पानी देने की उठाई मांग
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में पानी का समय तय नहीं, कभी सुबह तो कभी देर रात जलापूर्ति से लोग परेशान, भाजपा ने तीन समय पानी देने की उठाई मांग

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 15, 2026Updated:October 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। गोलमुरी और आसपास के इलाकों में अनियमित जलापूर्ति से परेशान लोगों की समस्या को लेकर भाजपा ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल, पूर्व में जुस्को) प्रबंधन से हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी के वाटर टावर विभाग के हेड साकेत मित्रा से मुलाकात कर नियमित और निर्धारित समय पर पानी उपलब्ध कराने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गोलमुरी के कई इलाकों में पानी आने का कोई निश्चित समय नहीं है। कभी सुबह तो कभी देर रात जलापूर्ति होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में पानी का समय तय नहीं, कभी सुबह तो कभी देर रात जलापूर्ति से लोग परेशान, भाजपा ने तीन समय पानी देने की उठाई मांग

गोलमुरी के इन इलाकों में अनियमित जलापूर्ति की शिकायत

भाजपा नेताओं ने अधिकारियों को बताया कि गोलमुरी बाजार, विश्वकर्मा लाइन, गढ़हाबासा, टुइलाडुंगरी, विजय नगर, रामदेव बगान, बजरंगनगर, सरस्वती नगर, आनंद नगर, केबुल बस्ती और नामदा बस्ती सहित आसपास के कई इलाकों में जलापूर्ति का समय निर्धारित नहीं है।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, पानी आने का समय निश्चित नहीं होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे घरेलू कामकाज के साथ अन्य जरूरी गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर तीन समय पानी देने की मांग

भाजपा नेताओं ने कहा कि त्योहारों के दौरान पानी की आवश्यकता सामान्य दिनों की तुलना में अधिक होती है। दुर्गा पूजा में पंडालों की साफ-सफाई और भोग-प्रसाद तैयार करने, दीपावली में घरों की सफाई तथा छठ महापर्व में पूजा संबंधी तैयारियों के लिए पर्याप्त पानी जरूरी है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रभावित इलाकों में प्रतिदिन सुबह, दोपहर और शाम तीन समय निर्धारित अवधि में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा त्योहारों के दौरान विशेष व्यवस्था करने की भी मांग की गई।

जलापूर्ति आम जनता की बुनियादी जरूरत : दिनेश कुमार

भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पानी लोगों की बुनियादी आवश्यकता है। गोलमुरी में जलापूर्ति का समय तय नहीं होने से नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। हमारी मांग है कि प्रबंधन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रतिदिन तीन समय नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करे।”दिनेश कुमार ने कहा कि समय पर पर्याप्त पानी मिलने से स्थानीय लोगों और पूजा समितियों को राहत मिलेगी।

जलापूर्ति का समय निर्धारित करे प्रबंधन : पप्पू उपाध्याय

भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि अनियमित जलापूर्ति से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। त्योहारों के दौरान पूजा-अर्चना, भोग बनाने और साफ-सफाई के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था आवश्यक है।उन्होंने प्रबंधन से सुबह, दोपहर और शाम जलापूर्ति का समय निर्धारित करने तथा सभी प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

READ MORE :Festival Special Trains 2026: बेंगलुरु, अमृतसर, दिल्ली और टाटानगर के यात्रियों को राहत

प्रतिनिधिमंडल में ये नेता रहे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा महामंत्री अशोक समंता, अमिश अग्रवाल, मुकेश चौधरी, श्रीनू राव, बी. श्रीनिवास राव, राकेश गिरी, समरेश कुमार, लक्ष्मण बेहरा, अमरेंद्र कुमार और राजेश कुमार शामिल थे।

भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन जनहित में जल्द सकारात्मक पहल करेगा, ताकि गोलमुरी और आसपास के लोगों को जलापूर्ति की समस्या से राहत मिल सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS:21 अक्टूबर तक टॉल मोड़ से खरकई पुल पर 24 घंटे नो-एंट्री, सरायकेला-कांड्रा का ट्रैफिक प्लान जारी,जानें किस रास्ते पर कब रहेगी रोक

October 15, 2026

CROMA FESTIVE SALE 2026: क्रोमा के ‘फेस्टिवल ऑफ ड्रीम्स’ में 35% तक छूट, ₹45 हजार तक कैशबैक, iPhone 17 से लेकर Smart TV और AC तक पर ऑफर

October 15, 2026

SOUTH EASTERN RAILWAY:बंडामुंडा में आधी रात ट्रेन हादसा, 3 यात्रियों की मौत और 19 घायल! रेलवे ने मॉक ड्रिल में परखी आपदा प्रबंधन की तैयारी

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.