
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में साकची गांधी घाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गौरव दिवस के रुप में मनाया गया। मौके पर मौजूद लोगोे द्धारा गांधी जी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों तथा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि आज हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि गांधी जी व शास्त्री जी के बताये रास्ते पर चलना हैं। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, लीगल एडवाइजर संजय शाह, जिल उपाध्यक्ष रजीत कुमार साव ,पप्पू साहू, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज साह, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, अशोक साहू, रामब्रिज साहू, प्रभात कुमार मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, दीपक साह, गोलमुरी थाना अध्यक्ष अजय साहू, सिद्धगोड़ा थाना अध्यक्ष मनोज साहू, भगवान साव, विनय साहू आदि उपस्थित थे।

