
JAMSHEDPUR
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुसाबनी में पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 प्रभावती टोपनो को सभी पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर सादगी से सम्मान सह विदाई दी गयी। डॉ0 टोपनो पिछले 10 वर्षों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थी। उनका पिछले दिनों सदर
अस्पताल, खुंटी में स्थानांतरण हो गया। वे न केवल अच्छी प्रसासनिक पदाधिकारी थे बल्कि अच्छी अभिभावक भी थी। सभी को मिलाकर काम करने मे विश्वास रखती थी। यह उनके कुशल नेतृत्व का ही नतीजा था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुसाबनी को प्रतिष्ठित कायाकल्प पुरस्कार ,सीएचसी श्रेणी में मिला। डॉ0 टोपनो जितने आदरणीय थे उतने अनुकरणीय भी थे। डॉ0 टोपनो ने अपने भाषण में सभी कर्मचारियों का जिक्र किया तथा उनके द्वारा किसी कर्मचारी को अगर डांट भी दिया था तो उसके लिए माफी मांगी।उनका साथ
छोड़ने का गम सभी कर्मचारियों के आँखों में देखा गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 मनोज कुमार ने कहा कि जैसा प्यार और विश्वास डॉ0 टोपनो को मिला आशा करता हूँ कि उन्हें भी मिले तो निस्संदेह हमलोंग और भी आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड लेखा प्रबंधक सीमा जोजो,सोभा कुमारी तथा उनके दल ने बहुत ही सुन्दर विदाई गीत
के साथ कार्यक्रम का अंत किया गया।सभी ने डॉ0 टोपनो के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन, डॉ0 विवेक, डॉ0ज्योति,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुरज कुमार, जितेन सिंहदेव,अजय कुमार, सत्य नारायण,दुर्योधन, विक्रम, लक्ष्मण , एएनएम, फार्मासिस्ट, लेब टेक्निशियन तथा सभी कर्मचारी उपस्थित थे


