
चौपाल में 27 सितंबर “भारत बंद” के मद्देनजर जनता को किया गया जागरूक

27 सितंबर बंद को सफल बना न्याय का साथ दे जनता: भगवान सिंह
जमशेदपुर में भारी बारिश भी किसान समर्थक आंदोनकारियों का हौसला नही तोड़ सकी। रविवार को किसान आंदोलन एकजुटता मंच के तत्वाधान में साकची गोलचक्कर पर एक बार किसान समर्थक आंदोनकारियों ने चौपाल लगा 27 सितंबर को आहूत भारत बंद आह्वान पर जनता को जागरूक किया।
किसान नेता सह गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में आंदोनकारियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाये। साथ ही साथ करनाल में किसान आंदोलन की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए भी किसान समर्थन में आंदोनकारियों ने नारे लगाए।भारी वर्षा के बावजूद किसान समर्थक चौपाल में डटे रहे। चौपाल के मंच से बोलते हुए भगवान सिंह ने कहा कि करनाल में किसान आंदोलन की सफलता किसानों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर के भारत बन्द को सफल बना यहां की जनता न्याय का साथ दे। भगवान सिंह के अलावा समित कर, सुमित रॉय, के सी मार्डी, सिया सरन सहित छात्र नेता रिंकी कुमारी व सोहन महतो ने भी संबोधित किया।
चौपाल के मंच का संचालन जसवंत सिंह जस्सू ने किया जबकि सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह, हीरा सिंह, बलविंदर सिंह, हरदीप सिंह, रघुबीर सिंह, गुरजीत सिंह, मनिंदर सिंह, राजपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से चौपाल में शामिल हुये।
Comments are closed.