
JAMSHEDPUR


युवा चिकित्सक डॉ अमित कुमार सिंह(30) की शुक्रवार सुबह छह बजे टीएमएच में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें टीएमएच ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आज डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह छह बजे उन्हे मृत घोषित कर दिया।
मालूम हो कि डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने घर में रखे अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। घटना के पीछे का कारण पता लगाने के लिए पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। युवा और होनहार डॉक्टर के इस तरह चले जाने से आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर शोक की लहर दौड़ गई है। उनके मृत्यु पर IMA भी शोक प्रकट किया है।

