
JAMSHEDPUR जिला आर0सी0एच पदाधिकारी डॉ0 जुझार मांझी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पीछले बैठक की कार्रवाई से अवगत कराया गया। उसके बाद राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी के द्वारा आभाषी बैठक में दिए गए निर्देशों का समय अवधि में क्रियान्वयन करने , सहियाओं का माह जनवरी 2021 से बकाया प्रोत्साहन राशि, सक्रिय कुष्ठ रोगी खोज तथा नियमित निगरानी 2020-21 का स्क्रीनिंग राउंड कम्प्लिशन सर्टिफिकेट जमा करने तथा प्रिवेंशन आँफ डिसाविलीटी कैम्प का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। डॉ0 माझी ने बताया कि कुष्ठ रोगियों का ग्रामवार मैपिंग करने तथा प्रखंड का प्रोफाइल तैयार कर रणनीति बना कर कार्य करने से सफलता मिलेगी। उन्होंने हर महीने सहियाओं का प्रोत्साहन राशि देने तथा बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिए।उन्होंने सभी सहियाओं का प्रोत्साहन राशि हर महीने जिला मुख्यालय से करने तथा जिस भी गाँवों मे कुष्ठ रोग के दिव्यांग मरीज , एम बी के मरीज तथा चाईल्ड केस मिलें है उस गाँवों का सहियाओं के द्वारा सघन सर्च अभियान चलाने का सुझाव दिया। उनके बाद जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कायचिकित्सक राज कुमार मिश्रा, अजय कुमार, बिनोद कुमार, अमरेश मिश्र, चंदन मन्ना, सुकराम महाली,संगीता चाकि, उपेन्द्र नाथ मोदिना, प्रबिर मंडल, दुर्योधन बागती, कुन्दन कुमार, ऋषिकेश गिरि, मनोज एवं संजय चटर्जी उपस्थित थे।



