
जमशेदपुर। बिरसानगर में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा द्धारा जिला उपाध्यक्ष शोभा दास के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाया गया। गांधी जी एवं शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा द्धारा जरूरतमंद सैकड़ों बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। उन्होंने महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री के विचारों तथा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके दिखाये रास्ते पर चलने की बच्चों से अपील की। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, निक्कू सरदार, आर एस कमलेश, रवि शर्मा, दीपक गुप्ता, खुशबू शर्मा, मीरा देवी, मंजू दास, किरण कुमारी एवं निर्मला दास आदि उपस्थित थे।



