
JAMSHEDPUR
जुबली पार्क खोलने के मुद्दे पर, कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने आज जमशेदपुर उपायुक्त को पत्र लिखा।
डाॅ.अजय कुमार ने पत्र में कहा जुबली पार्क को पूरी तरह से फिर से खोलने पर उनकी और उपायुक्त महोदय सूरज कुमार की बातचीत के बाद उम्मीद है कि उपायुक्त राज्य के सबसे खूबसूरत पार्कों में से एक को फिर से खोलने की दिशा में कदम उठाएंगे। डॉ अजय ने कहा जमशेदपुर के लोग अपने पार्क के फिर से खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाटा स्टील और टाटा स्टील यूटीलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड (TSUIS(पूर्व नाम जुस्को) पार्क को फिर से खोलने के लिए पहले ही सहमत हो चुके हैं और इस संबंध में उपायुक्त की मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पार्क खुलने के बाद टाटा स्टील जनता के लिए टाटा स्टील चिड़ियाघर खोलने के बारे में भी विचार कर सकती है क्योंकि पूरे पार्क के बंद होने के कारण चिड़ियाघर को भी बंद करना पड़ा है।

