Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -धालभूमगढ़ एयरपोर्ट में हो रही देरी राज्य सरकार के कमजोर इक्षाशक्ति और अयोग्यता का प्रमाण: भाजपा
Breaking News

JAMSHEDPUR -धालभूमगढ़ एयरपोर्ट में हो रही देरी राज्य सरकार के कमजोर इक्षाशक्ति और अयोग्यता का प्रमाण: भाजपा

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 11, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

■ बोले जयंत सिन्हा- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट उद्योग एवं रोजगार सृजन हेतु महत्वपूर्ण, हेमंत सोरेन को नमाज की चिंता परंतु एयरपोर्ट निर्माण की नहीं।

जमशेदपुर। हजारीबाग के सांसद एवं पूर्व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शिलान्यास के बाद धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण कार्य अबतक प्रारंभ नहीं होने के लिए प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। शनिवार को जमशेदपुर के एक दिवसीय दौरेे पर आए जयंत सिन्हा ने परिसदन में आयोजित प्रेस-वार्ता में कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान जनवरी 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो एवं खुद की उपस्थिति में एयरपोर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। केंद्र सरकार द्वारा ‘उड़ान’ योजना के तहत 100 करोड़ रुपये भी इस हेतु आवंटित किए गए। परंतु प्रदेश में सरकार बदलते ही एयरपोर्ट निर्माण का कार्य भी लटक गया। उन्होंने राज्य सरकार पर जमशेदपुर की उपेक्षा का आरोप लगाया और एयरपोर्ट निर्माण में हो रही देरी के लिए पूर्ण रूप से राज्य सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि बार-बार लगातार पत्राचार कर राज्य सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया, परंतु सरकार इस मामले में अबतक चिर निद्रा में सोयी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य हेतु किसी भी प्रकार के भूमि अधिग्रहण की समस्या नहीं है, राज्य सरकार को केवल वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना है। जिसके संबंध में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को एक फारेस्ट क्लीयरेंस कंसलटेंट (एफ सी सी) की नियुक्ति करने की सलाह दी है एवं परियोजना की मंजूरी हेतु पर्यावरण मूल्यांकन समिति को प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया है। परंतु दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार एयरपोर्ट निर्माण के प्रति गंभीर नही है जो क्षेत्र की औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए दुर्भाग्य की बात है। श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार एयरपोर्ट निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। खुद झामुमो के विधायक भी इसकी उपयोगिता को समझकर एयरपोर्ट निर्माण की बात कर रहे हैं, परंतु सरकार का ध्यान इस ओर नही है। श्री सिन्हा ने चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार का किसी भी योजना में सहयोग नहीं मिल रहा है, सरकार गठन के 19 महीने बाद भी सरकार ने अपनी प्राथमिकता और प्रदेश के विकास के लिए अपनी प्राथमिकता स्पष्ट नहीं की है। कहा कि राज्य सरकार को विधानसभा में नमाज की चिंता है परंतु इतने महत्वपूर्ण परियोजना एयरपोर्ट निर्माण की नहीं है।

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने भी एयरपोर्ट निर्माण में राज्य सरकार की भूमिका पर दुःख जताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण से औद्योगिक क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा मिलेगी। जमशेदपुर, आदित्यपुर, बंगाल के पुरुलिया, खड़गपुर एवं ओडिशा के बालासोर औद्योगिक क्षेत्र धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट से मात्र 60 से 100 किलोमीटर की दूरी के आसपास हैं। खनिजों से परिपूर्ण कोल्हान क्षेत्र में एयरपोर्ट निर्माण हो जाने से राज्य में निवेशक आकर्षित होंगे। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार सभी पैमानों पर पूरी तरह फेल है। इतने महत्वपूर्ण योजना पर राज्य सरकार की उदासीनता समझ से परे हैं, आखिर राज्य सरकार निर्माण कार्य के प्रति क्यों गंभीर नहीं है ये सोचनीय विषय है। श्री महतो ने लोकसभा में धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण पर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा विगत दिनों प्राप्त जवाब को साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीर है, परंतु राज्य सरकार का सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है। जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण के दिशा में आवश्यक प्रयास लगातार किया जा रहा है।

प्रेस-वार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं अभिमन्यु प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

DEOGHAR NEWS: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला मोर्चा, दिए सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.