
दुर्गा पूजा के मद्देनजर 14 व 15 अक्टूबर को बंद रहेगा टीकाकरण कार्य
JAMSHEDPUR


पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को शहरी क्षेत्र में 14 वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 36 टीका केंद्रों पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभुकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने बताया कि कीनन स्टेडियम सेशन साईट कल पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ही सन्चालित किया जाएगा। लाभुकों से अपील है कि ससमय केंद्र पर पहुंच कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर 14 व 15 अक्टूबर को टीकाकरण कार्य बंद रहेगा। 16 अक्टूबर(शनिवार) को टीकाकरण सेंटर पूर्ववत सन्चालित किये जायेंगे। सभी योग्य लाभुकों से अपील है की अपने नजदीकी टीका केन्द्रोंपर जाकर कोविड टीका अवश्य लें। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों की सुविधा को देखते हुए लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वॉक इन मोड में टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। साथ ही शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का भी विकल्प उपलब्ध है। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज रात 9 बज स्लॉट खोला जाएगा । cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं।
————————-
★ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज रात 09:00 बजे से स्लॉट खोला जाएगा
नोट- Urban व Rural माइक्रो प्लान की विस्तृत सूची संलग्न है।

