
JAMSHEDPUR


चौपाल के मंच से चेपापुल में किसान बिल की खामियों को जनता को बताया गया। शुक्रवार को किसान आंदोलन एकजुटता मंच के द्वारा आयोजित चौपाल में एकबार फिर 27 सितंबर को आहूत भारत बंद को सफल बनाने की अपील जनता से की गयी।
डॉ कवीन्द्र ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज़ को अनसुना कर रही है इसलिए सरकार सरकार के कान खोलने के लिए भारत बंद हो रहा है। आंदोलन एकजुटता मंच के सुमित रॉय ने कहा कि उन्हें तथा आंदोलन मंच को आशा ही नही पूर्ण विश्वास है की देश की जनता इस बंद को सफल कर किसानों की आवाज़ बनेगी। सरफ़राज़ फैय्याज ने कहा सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी देश को गर्त में ले जा रही है।
मंच का संचालन जसवंत सिंह जस्सू ने किया जबकि सिया शरण, हीरा सिंह, जावेद खान, मनिंदर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

