
जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) शनिवार, 8 अगस्त 2026 को लौहनगरी जमशेदपुर (Jamshedpur) के सोनारी (Sonari) पहुंचे। यहाँ उन्होंने झामुमो (JMM) के केंद्रीय सदस्य पवन कुमार द्वारा स्थापित ‘दिशोम गुरु’ और पद्मभूषण से सम्मानित शिबू सोरेन (Shibu Soren) की प्रतिमा का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान के साथ गुरुजी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उन्हें नमन करते हुए अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में उनके अप्रतिम योगदान को याद किया। सीएम के आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।


‘झारखंड की अस्मिता और पहचान हैं गुरुजी’
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुजी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके लंबे संघर्ष और त्याग की सराहना की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की अस्मिता, हमारी पहचान और यहां के लोगों के अधिकारों की लड़ाई के सबसे प्रमुख योद्धा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि गुरुजी का संघर्षमय जीवन और उनके वैचारिक मूल्य राज्य की आने वाली पीढ़ियों को सदैव अपने हक के लिए लड़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर-भुवनेश्वर और कोलकाता फ्लाइट सेवा पर संकट, कुणाल षाड़ंगी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात
सोनारी में लगा झामुमो दिग्गजों का जमावड़ा
इस खास अवसर पर सोनारी कार्यालय में झामुमो के कई कद्दावर नेता, विधायक और स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन नेताओं ने शिरकत की:
समीर मोहंती (विधायक)
संजीब सरदार (विधायक)
सबिता महतो (ईचागढ़ विधायक)
सोमेश सोरेन
बबन राय, रॉनी धवन (झामुमो नेता)
पीताम्बर, एसत्ताम खान और सिमरन भाटिया।




