
जमशेदपुर: शहर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में रविवार, 13 सितंबर 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) ने कदमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गणेश पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।
पूजा समितियों से संवाद कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने पूजा पंडालों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को करीब से देखा। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से सीधा संवाद किया और पंडाल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।इसके साथ ही, पूजा के दौरान आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी विस्तृत चर्चा की गई ताकि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ISC नेशनल टॉपर और SRCC गोल्ड मेडलिस्ट गौरांगी ने शुरू किया ‘गौरी ग्लो’, 2 मिनट के स्किन रिचुअल पर फोकस
पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
सिटी एसपी ने मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण (क्राउड मैनेजमेंट) को प्राथमिकता देने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही, थाना स्तर पर नियमित गश्ती तेज करने और मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया गया, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके


