
जमशेदपुर: गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को सेवा और संवेदना के साथ मनाते हुए सामाजिक संस्था ‘सोशल स्पार्क्स’ की टीम ने एक अनूठी पहल की है। संस्था के सदस्यों ने कालियाडीह गौशाला पहुंचकर गौ माताओं को 1000 किलोग्राम ताजी सब्जियां खिलाईं और पर्व की खुशियों को गौसेवा के लिए समर्पित किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ISC नेशनल टॉपर और SRCC गोल्ड मेडलिस्ट गौरांगी ने शुरू किया ‘गौरी ग्लो’, 2 मिनट के स्किन रिचुअल पर फोकस
जीवों के प्रति करुणा और सेवा भाव को बढ़ावा
संस्था की इस पहल का मुख्य उद्देश्य गौसेवा के साथ-साथ समाज में जीवों के प्रति करुणा, संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देना था।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर टीम ने यह संदेश दिया कि उत्सव की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब खुशियां समाज एवं जीव-जंतुओं के साथ साझा की जाएं।
युवाओं की यह पहल दर्शाती है कि गौसेवा केवल एक धार्मिक भावना नहीं, बल्कि जीवों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन सोशल स्पार्क्स के संस्थापक उत्कर्ष और लॉजिस्टिक्स प्रमुख दर्श मूनका के नेतृत्व में किया गया।
READ MORE :CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां चरम पर, 15 सितंबर तक बढ़ी प्रक्रिया की अंतिम तिथि
टाटानगर गौशाला समिति का मिला सहयोग, युवाओं ने दिखाई सक्रियता
इस गौसेवा पहल में टाटानगर गौशाला समिति का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
समिति की ओर से अशोक अग्रवाल, भरत अग्रवाल और बिमल रिंगासिया सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपना समर्थन प्रदान किया।
इस सेवा अभियान में प्लक्षा पारीक, मयंक अग्रवाल, दक्ष चौधरी, अर्निश, सोनम, वरिन्या, दृष्टि ठाकर, भूमि, कृष्णा, कृतिका, मणिदीपा, राजवी, उजेषा, अर्चित, अमृता, ऋषित, अभिनव, नित्या और मिशा ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभाई।



