
डीसी-एसएसपी से मंदिर को बचाने एवं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
——————-
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया, धोबी घाट के पीछे मैला टंकी के समीप स्थित मंदिर एवं वहां की खाली जमीन पर असामाजिक तत्वों की नजर है. आए दिन वहां ऐसे तत्वों का जमावड़ा लग रहा है. जिससे वहां रहने वाले तथा मंदिर की देखरेख करने वाले एवं पूजारी में डर समा गया है. मंदिर की देखरेख करने वाले स्थानीय निवासी राजेन्द्र रजक ने इसकी लिखित शिकायत जिले के डीसी एवं एसएसपी से की है. राजेन्द्र रजक ने बताया कि धोबी लाइन, मैला टंकी के समीप उनके पिता स्व. लाल रजक ने 1932 में कई देवी-देवताओं की मुर्तियां स्थापित की तथा मंदिर बनवाया. पूराना मंदिर होने के कारण भवन काफी जर्जर हो चुका है. जिसका फायदा ऐसे असामाजिक तत्व उठाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कुछ असामाजिक तत्व पुजारी को वहां हटने की धमकी दे रहे हैं. जिससे वे मंदिर को गिराकर वहां की जमीन पर कब्जा कर सकें. राजेन्द्र रजक ने डीसी एवं एसएसपी से इस पुराने मंदिर को बचाने एवं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की.

