
जमशेदपुर। बीते गुरूवार से रहस्यमय ढंग से लापता 11 वर्षीय सुजीत गोराई की शव कुमरुम बस्ती पहाड़ी से बरामद हुआ है। वही बच्चे की शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।वही बच्चे के परिजनो ने इसकी जानकारी स्थानिय भाजपा नेता विकास सिंह को दी ।विकास सिंह पुलिस को लेकर ज साथ घटनास्थल पहुचे। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है ।और मामले की छानबीन मे जूट गई है। वही बच्चे के शव में काफी चोट के निशान पाए गएहै। वही भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं बच्चे के शव को देखकर लगता है कि उसकी हत्या की गई है।और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को यहा पर फेंक दिया गया होगा।उन्होंने बताया कि वे इस मामले को लेकर एसएससी से मिलेंगे और पूरे मामले की जांच की मांग के साथ साथ जो भी आरोपी है उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करेंगे। ताकि मामला का उद्भेदन हो सके। वही घटना की पृष्ठि करते हुए पटमदा डी एस पी सुमित कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।और मामले की छानबीन कर रही है।इस मामले मे कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद ही आगे कुछ निर्णय लिया जाएगा।उन्होने कहा है कि पुलिस हर स्तर से मामले को देख रही है। मालूम हो कि कि बीते गुरूवार से मानगो कुमरूम बस्ती के रहने वाले धरनी गोराई का पुत्र सुजीत गोराई अपने घर से दोपहर से लापता हो गया था। धरनी गोराई अपनी पत्नी के साथ प्रत्येक दिन दिहाड़ी में काम करने जाया करते हैं। गुरुवार की शाम काम के बाद पति-पत्नी वापस लौटे तो सुजीत घर में नहीं था।उसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। इसके बाद भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो थाना मे बच्चे की गुमशुदा का रिपोर्ट दर्ज कराया।


