
JAMSHEDPUR।


भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा आज मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर न्यू केबल टाउन सामुदायिक भवन में उनके चित्रों में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव,वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा, हलधर साह, अशोक सामंत, पप्पु कुमार, उत्तम चौधरी, राकेश गिरी, अभ्यानंद सिंह, हन्नी परिहार, अखिलेश तिवारी, राजेश सिंह, कामेश्वर साहू, श्रीनू राव, देवाशीष झा, सुमित सिंह, मनोज ठाकुर, मुनिराम हेम्ब्रम, अभिषेक कुमार, विमला साहू, हेमा साहू एवं मंडल के पदाधिकारी एवं मंच मोर्चा के संम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

