

जमशेदपुर


जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नौशेरवान टाटा और संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में बिरसा नगर, जोन न 8 स्थित रविदास कॉलोनी में भारतीय जनता मोर्चा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय महासचिव संजीव आचार्य मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। रक्तदान शिविर में 120 लोगों ने रक्तदान किया।
बता दे रक्तदान आयोजन में मार्टिन लूथर, राजेश गोप, दीपक कुमार, छोटू रविदास, बलराम रविदास, इंडो रविदास, हराधन रविदास, रामू मास्टर, प्रकाश रविदास, मालती देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

