
JAMSHEDPUR


राज्य की नवगठित राजनीतिक दल ‘भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो)’ 25 सितम्बर, 2021 से श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 105वीं जयंती के अवसर पर ‘वृहद सदस्यता अभियान’ की शुरूआत करेगी, यह अभियान 25 सितम्बर से 31 दिसम्बर, 2021 तक चलेगी। इस सदस्यता अभियान के अंतर्गत वर्ष के अंत तक 5 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। झारखण्ड, बिहार सहित देशभर के युवाआंे, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, पर्यावरणविद्ों, प्रकृतिप्रेमी तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल बजानेवालों को विशेष रूप से पार्टी में आमंत्रित कर उन्हें सदस्य बनाया जाएगा। सदस्यता प्रभारी पार्टी के उपाध्यक्ष, श्री राम नारायण शर्मा, सह प्रभारी पार्टी के महासचिव श्री संजीव आचार्य और पार्टी सचिव (संगठन) श्री राकेश पाण्डेय को बनाया गया है।
इस अवसर पर पार्टी प्रतीक के रूप में अंगीकार किये गये ध्वज का भी विधिवत विमोचन पार्टी अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही दीनदयाल जी के जयंती के उपलक्ष्य पर पार्टी मुख्यालय में दिनांक 25 सितम्बर को अप. 04ः00 बजे से एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में उनके संपूर्ण जीवन-दर्शन, एकात्म मानववाद, अंत्योदय आदि विषयों पर परिचर्चा की जाएगी। दिनांक 25 सितम्बर को सभी जिलों में पार्टी के कार्यकर्त्ता दीनदयाल जी की जयंती मनायेंगे और अपने-अपने जिलों में पार्टी ध्वज का लोकापर्ण करेंगे।
भाजमो के अध्यक्ष श्री धर्मेंन्द्र तिवारी ने बताया कि राज्य के लौहपुरूष, विकास पुरूष एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर लड़ाई लड़नेवाले लोकप्रिय विधायक, माननीय सरयू राय जी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मुख्य संरक्षक है। पार्टी का गठन भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू, जयपाल सिंह मुंडा, नीलाम्बर-पीताम्बर, शहीद गणपत राय, शेख भिखारी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डा. राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरूषों के विचारों से प्रेरणा लेकर किया गया है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त विकास और पर्यावरण संरक्षण (जल, जंगल, जमीन) पर रहेगा। इसके अलावा पार्टी पलायन, रोजगार-नियोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसे प्राथमिक विषयों पर जनआंदोलन करती रहेगी।
पूर्व में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति सहित राज्य के 09 जिलों में पार्टी का विस्तार किया गया है। शेष 15 जिलों में भी जल्द ही पार्टी का विस्तार किया जाएगा। इसी क्रम में आज भाजमो के अध्यक्ष, श्री धर्मेंन्द्र तिवारी ने श्री अमेय विक्रमा को भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा (भाजयुमो) का अध्यक्ष मनोनित किया है।
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की सूची निम्नवत् है:-
पार्टी पदाधिकारियों की सूची
01 अध्यक्ष श्री धर्मेंन्द्र तिवारी
02 उपाध्यक्ष श्री राम नारायण शर्मा
03 उपाध्यक्ष श्री मुकेश पाण्डेय
04 कोषाध्यक्ष श्री अशोक गोयल
05 महासचिव श्री निरंजन कुमार सिंह
06 महासचिव श्री आशीष शीतल मुण्डा
07 महासचिव श्री रमेश पाण्डेय
08 महासचिव श्री संजीव आचार्या
09 अध्यक्ष, आई.टी. सेल श्री अमेय विक्रमा
10 कार्यालय प्रभारी श्री ओम प्रकाश पाण्डेय
11 सचिव (संगठन) श्री राकेश कुमार पाण्डे
12 अध्यक्ष, भाजयुमो श्री अमेय विक्रमा
जिला अध्यक्षों की सूची
क्र.सं. जिला नाम
01 राँची महानगर श्री अशोक कुमार सिन्हा
02 धनबाद श्री उदय कुमार सिंह
03 बोकारो श्री पंकज कुमार राय
04 जमशेदपुर श्री सुबोध श्रीवास्तव
05 चाईबासा श्री शिव शंकर मुण्डा
06 गिरिडीह श्री बिनोद कुमार सिंह
07 सरायकेला-खरसाँवा श्री बुलेट रामायण सिंह
08 हजारीबाग श्री अभिषेक पाण्डेय
09 चतरा श्री रौशन कुमार

