
जमशेदपुर:-
जमशेदपुर की सोनारी पुलिस ने छापामारी कर एक सेक्स रैकेट का भंडाभोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक निजी अपार्टमेंट में छापामारी की. जहां के एक कमरे से पुलिस ने एक महिला, तीन युवती और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. वहीं पुलिस को देख एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा. वहीं पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों को अपने साथ सोनारी थाना ले आई और पूरे मामले कि जांच में जुट गई. फिलहाल पुलिस इस मामले में मीडिया से दूरी बनाई हुई थी. वहीं घटना के बाद सोनारी थाना डीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे. सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

