
जामताड़ा:
जामताड़ा जिला में साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार मुहिम जारी है।स्थानीय सहित देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस जामताड़ा जिले में दस्तक दे चुकी है और दे रही है। इसी कड़ी में असम पुलिस ने जामताड़ा पुलिस के सहयोग से एक शातिर साइबर अपराधी गौर दास को जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसोई गांव से गिरफ्तार किया है। असम पुलिस ने बताया कि साइबर आरोपी गौर दास के विरुद्ध असम के भूरागांव थाना में 65000 रुपये ठगी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध असम के भूरागांव थाना में कांड संख्या 170/21 दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद असम के भूरागांव थाना की पुलिस जामताड़ा पहुंची और जामताड़ा पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के पोसोई गांव से गौर दास को गिरफ्तार किया है। बुधवार को साइबर अपराधी का मेडिकल जांच करवाने के बाद जामताड़ा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर असम पुलिस अपने साथ ले गई। भूरागांव थाना के एएसआई जसवंत नाथ ने बताया कि बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते हैं।



