
JAMSHEDPUR-


शहर को खुले में शौच से मुक्त रखने में सार्वजनिक शौचालय की भूमिका अहम है, इस को ध्यान में रखते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सफाई जनभागीदारी अमृत दिवस आज और कल पूरे शहर में मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी शौचालय में फीडबैक हेतु 2 दिनों के अंदर क्यूआर कोड लगाया जाएगा जिसे कोई भी अपने स्मार्टफोन से स्कैन कर फीडबैक दे सकते हैं इसके लिए स्वच्छ शौचालय नाम से एक मोबाइल ऐप तैयार कर लिया गया है l
इस ऐप के माध्यम से शौचालय में नियुक्त सफाई कर्मी को हर दिन साफ सफाई से संबंधित 10 फोटो अपलोड करने होंगे l

