जमशेदपुर, : भ्रष्टाचार मुक्त समाज और पारदर्शी प्रशासन के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन खासमहल स्थित परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (पखनि/AMD), पूर्वी क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का आयोजन किया गया। 26 से 30 अक्टूबर तक चले कार्यक्रम का केंद्रीय विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (Probity for Prosperity) रहा।
इस दौरान निदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेने के साथ वॉकथॉन, जन-जागरूकता अभियान और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रभात फेरी, सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर दिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश
क्षेत्रीय निदेशक एचएस राजारामन ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
कार्यक्रम की शुरुआत 26 अक्टूबर को क्षेत्रीय निदेशक एचएस राजारामन के नेतृत्व में हुई। उन्होंने निदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इसके बाद उनके नेतृत्व में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
किताडीह पंचायत में ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निदेशालय ने कार्यालय परिसर से बाहर निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया।वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों एमके बिरुआ, एनआर एक्का, एम वेंकटेश्वरलू और नफीस अहमद के मार्गदर्शन में किताडीह ग्राम पंचायत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव, सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के महत्व और भ्रष्टाचार से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
सीआरपीएफ डीआईजी डॉ. जयदेव केशरी ने विजेताओं को किया सम्मानित
सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 30 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), जमशेदपुर रेंज के उप महानिरीक्षक डॉ. जयदेव केशरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता और सत्यनिष्ठा अपनाना समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्थान में परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय तथा सीआरपीएफ की भूमिका की सराहना की।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में ‘ऊर्जा 2027’ का शानदार आगाज, SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
पारदर्शिता और जवाबदेही से ही मजबूत होगा सुशासन
पखनि के उप क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार बिरूया ने कहा कि शासन और प्रशासन में निष्पक्षता, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा ईमानदारी का विशेष महत्व है।उन्होंने कहा कि ये मूल्य प्रशासनिक व्यवस्था को जनहितकारी और सुशासन के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ वैज्ञानिक राकेश कुमार फोगाट के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।


