
बहरागोड़ा में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न


JAMSHEDPUR
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने गाँव को कोरोना मुक्त करने में अहम् भूमिका निभाने का आह्वान किया है । उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी वैश्विक चुनौती है । इस महामारी से निजात दिलाने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है । प्रतिदिन 1 करोड़ लोगों को टीका दिया जा रहा है । दुनियां के अधिकांश देशों की जनसंख्या से अधिक लोगों का अबतक भारत में टीकाकरण हो चुका है । डाॅ गोस्वामी आज बहरागोड़ा मंडल भाजपा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण शिविर को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे । प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया । शिविर को जिला महामंत्री बाप्टु साव, जिला
उपाध्यक्ष हिमान्शु मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहाली तथा जिला मंत्री राजीव महापात्रा ने भी संबोधित किया ।
डाॅ गोस्वामी ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों से टीकाकरण में मदद् करने तथा कोरोना महामारी से बचाव हेतु सतर्क रहने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण वाले लोगों को चिकित्सीय सलाह दिलाने में भाजपा कार्यकर्ता सहयोग करेंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक बुथों के स्वयंसेवकों को कोरोना किट उपलब्ध करायेगी जिसमें आक्सो मीटर, थर्मामीटर, मास्क, सेनिटाइजर तथा आवश्यक दवाईयां होंगी । डाॅ गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुजुर्गों को उनके घरों में कोरोना टीका प्रदान करने की व्यवस्था करने का आग्रह किया ।
डाॅ गोस्वामी ने कहा कि कोरोना के पहले तथा दूसरे लहर के दौरान राज्य सरकार की भूमिका निराशाजनक रहा । हेमंत सरकार अधिकांश कोरोना संक्रमितों को अपने भाग्य भरोसे छोड़ दिया । स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राज्य सरकार फिसड्डी साबित हुई है ।
प्रशिक्षण शिविर में विशेष रूप से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री बत्स घोष, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, भाजपा मंडल महामंत्री भक्ति श्री पंडा तथा उत्पल पैड़ा, किसान मोर्चा जिला मंत्री ब्रजेश मिश्रा,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश साव,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीणा पात्र,उपाध्यक्ष शकुंतला महतो,महामंत्री हैमोबाती बेरा, बिरोजा लोहार, सरस्वती राणा,क्यारी सोरेन,माधुरी श्यामल,दीपंकर साव,मिंटू नायक,कुणाल सीट, अजय साव, हेमकांत भुईंया,बलिराम हेम्ब्रम, स्वपन बारीक, दुलाल मुर्मू,लंबोदर हांसदा,कमल कृष्ण बारीक, कमलकांत बेरा,कालीराम पातर, अनिल महतो, गणेश टुडु, अजय साव,दिलीप साव,हरप्रसाद राउत, देबदत्त मंडल, संभु नायक,गौरहरी बेरा, गिरिधारी कुंडु,बिकास सिंह, सुमन गिरी,लालन गोप,नयन कर,स्वरूप सीट,राधागोविन्द भक्ता, हरेकृष्ण साव,साकला हेम्ब्रम, निर्मल जाना, मिथुन जाना, नारायण सिंग, मेघनाथ मुंडा, कौशिक दंडपाट, प्रताप नाथ, संजीब रथ, दीपक घोष, कार्तिक मुंडा,सलाई बेसरा,सुखेन दंडपाट, अपूर्व दास, मोतीलाल राणा,देबप्रसाद दुबे, माधब पाल, तारकेश्वर कामिल, नित्यानंद सीट,अनिल घोष शामिल थे ।

