
JAMSHEDPUR।


जूनियर यूथ क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सी.एन टाइप घड़ी पार्क मैदान मे किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षांड़गी उपस्थित हुए। प्रतियोगिता के विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए क्लब द्वारा निमंत्रण का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर समाजसेवी सह टेल्को भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, महामंत्री विकास सिंह, बाबू, रितेश,अमन ,बिट्टू, राहुल, देवराज एवं अनेक फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे।

