
जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 3 दो हाथी घोड़ा रोड में मछली मार्केट के नजदीक आज तड़के 4.30 बजे अपराधी अनिकेत तिवारी(उम्र-22) की हत्या अज्ञात अपराधियो ने गला रेत कर दी। हत्या के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है । अनिकेत कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस अनिकेत तिवारी की खोज में लगी हुई थी। बताया जाता है अनिकेत की हत्या उसी स्थान पर हुई जहां पर वह अड्डा बाजी किया करता था। इस घटना के बाद एसएसपी डॉक्टर एम तमिल वाणन और बिरसा नगर थाना प्रभारी तरुण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर पुरे मामले की छानबीन की।वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। इस सबंध में एस एस पी डाॅ तमिल वाणन ने बताया कि रात के साढे बारह बजे के लगभग अनिकेत तिवारी के साथ कुछ अपराधियो के साथ मारपीट हुई थी।इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची पुलिस आने पर सभी वहां से फरार हो गए उसके बाद सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अनिकेत तिवारी की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है उसी सूचना पर पुलिस जब पहुंची घटनास्थल तो देखा कि अनिकेत तिवारी का शव पड़ा है और तेज धारदार हथियार से गला रेता गया एसएसपी ने बताया कि अनिकेत तिवारी कई मामलों मैं जेल जा चुका है और हाल ही में ड्रग्स और गांजा के मामले में उस पर मामले दर्ज हुए थे पुलिस को उसकी तलाश थी उन्होंने कहा है कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है जल्द ही इस मामले के सारे अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।



