
जमशेदपुर।
पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के निर्दलीय लोकप्रिय प्रत्याशी सरयू राय ने प्रातः भुइंयाडीह पार्क में प्रातः भ्रमण में आये हुये लोगों से मुलाकत की एंव पार्क में आये हुये लोगो के साथ योग भी किया। पार्क में काफी संख्या में बुजुर्ग एवं युवागण उपस्थित थे। सभी ने सरयू राय का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां उपस्थित लोगों ने सरयू राय के समर्थन में नारे भी लगाये। वहां आये हुये लोगों ने सरयू राय को बस्ती ले गये एवं नाले की गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया। उसके बाद बारीडीह स्थित केन्द्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। सरयू राय ने आज खरंगाझाार, जेम्को बस्ती, आजाद बस्ती, मनीफीट, उड़िया बस्ती, रामाधीन बगान इत्यादि क्षेत्रों में पदयात्रा सह जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से समर्थन मांगा एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुये। पदयात्रा सह जनसंपर्क कार्यक्रम में लोगों के मिल रहे अपार जनसमर्थन पर उन्होंने कहा कि इस बार पूर्वी विधानसभा का चुनाव सरयू राय नहीं बल्कि पूर्वी विधानसभा की संपूर्ण जनता लड़ रही है, तो निश्चित रूप से यहां की जनता विजयी होगी। इसलिये मेरे समर्थकों को विरोधी दल के गुंडों द्वारा धमकिया दी जा रहीं हैं एवं तरह-तरह के हथकंडे अपना कर उन्हंे परेशान किया जा रहा है। सरयू राय ने आज गोलमुरी एवं चण्डीनगर में अपने कार्यालय का उदघाटन किया। कार्यालय उदघाटन एवं पदयात्रा कार्यक्रम में अशोक कुमार, सतीश गुप्ता, दीपक सुंडी, गुरनाम सिंह, शंकर लोहार, कंचन सिंह, अशोक कुमार, सुबल प्रमाणिक, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



