
भाजपा ने हमेशा बस्तीवासियों के हक की लड़ाई लड़ी है: दिनेश कुमार
जमशेदपुर।
बुधवार, जमशेदपुर: विधानसभा चुनाव में पूर्वी जमशेदपुर में भारी जीत हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाढ़ाबासा, केबुल बस्ती, सी टाइप, टिनप्लेट के नानक नगर क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धि बताई व जमशेदपुर पूर्वी की उपलब्धियों व किए जा रहे प्रयासों के पत्रक देकर रघुवर दास की भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। अभियान में शामिल जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने लोगों से घरों में जाकर भेंट किया व पुराने व जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं के कुशल क्षेम जान उनका आशीर्वाद लिया। अनेकों जगह आमजनों का समर्थन मिला, लोगों ने रघुवर दास जी के विकास कार्यों की सराहना की व भाजपा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में हुए तरक्की पर संतोष जाहिर किया। लोगों से संवाद के क्रम में महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा ने प्रारंभ से ही कंपनी क्षेत्र की बस्तियों और गैर कंपनी क्षेत्र की बस्तियों में चले आ रहे दोहरे नीति के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी है। जमशेदपुर के विधायक एवं वर्तमान में मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने 1995 से अब तक बस्तियों व वहाँ के निवासियों के हक की आवाज बुलंद की है। आज जमशेदपुर की तमाम बस्तियों में वो सारी सुविधाएं व साधन उपलब्ध हैं जो एक समय कंपनी क्षेत्र की बस्तियों में मिलती थी। आज बस्तियों के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में जमशेदपुर अव्वल है। कहा कि जनता के भरपूर प्यार व समर्थन से फ़िर एक बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी।
जनसंपर्क अभियान में मुख्यरूप से जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल प्रभारी गुरदेव सिंह राजा, मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, धीरज पासवान, मुकेश चौधरी, अशोक सामंत, मोहन साहू, पप्पू कलवार, झूलन ठाकुर,अनूप वर्मा, शशि पांडेय, ज्योति अधिकारी, अमिश अग्रवाल, प्रेम झा, कपिल कुमार, राकेश राव, बंटी सिंह, पप्पू उपाध्याय, अभिमन्यु सिंह, शिंदे सिंह, रोहित आनंद, रंजीत सिंह, बिनोद झा, ऋषव सिंह, लक्ष्मण बेहरा, उत्तम चौधरी, जसवंत सिंह, मोहम्मद इकबाल, बिनोद गुप्ता, मोहम्मद फ़ैयाज़, पप्पू कुमार, सन्नी चौहान, देबाशीष झा, नवजोत सिंह, ख़तीब खान, पंकज कुमार, मनीष यादव, परमजीत श्रीवास्तव, सरबजीत कौर, गगन खैरा, पुष्पा निषाद, कामेश्वर साहू, दीपक महाराणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

