जमशेदपुर-मेनका, समीर, कुणाल सहित कुल 13 ने भरा पर्चा

72

जमशेदपुर।

शुक्रवार को नामांकन पर्चा दाखिल करनेवालों में मेनका सरदार सहित कुल 13 प्रत्याशी शामिल हैं. मेनका ने जहां निर्वाची पदाधिकारी नन्दकिशोर लाल के समक्ष नामांकन दाखिल किया, वहीं दिकू बेसरा ने पोटका विस से एसयूसीआई के प्रत्याशी के रूप में एडीएम नन्दकिशोर लाल के समक्ष नामांकन दाखिल किया. नरेश कुमार तान्डिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी विस, मोहन लाल रजक ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से आमरा बंगाली पार्टी के प्रत्याशी के रूप में, कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में बहरागोड़ा विस, समीर महंती ने झामुमो प्रत्याशी के रूप में बहरागोड़ा विस, लखन चन्द्र मार्डी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में घाटशिला विस, अजय कुमार मिश्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बहरागोड़ा विस, बंटी कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज जमशेदपुर पूर्वी विस, कुंज बिभार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज जमशेदपुर पूर्वी विस, देबजानी विश्वास ने आमरा बंगाली पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जमशेदपुर पूर्वी विस, सोमरा तिर्की ने आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी के रूप में आज जमशेदपुर पूर्वी विस, स्वपन कुमार महतो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्कि्सस्ट) के प्रत्याशी के रूप में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया.

पश्चिम से 7 व पूर्वी के लिये 5 लिया फॉर्म

शुक्रवार को भी पर्चा खरीदनेवालों की कतार लगी रही. इस क्रम में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कुल 7 तथा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के लिये 5 ने नामांकन फॉर्म खरीदा. विशेष बात यह रही कि आज जुगसलाई विधानसभा तथा पोटका विधानसभा क्षेत्र हेतु किसी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा.

इन्होंने खरीदा नामांकन पत्र

जमशेदपुर पश्चिमी विस

  1. पंकज कुमार (पिता/पति स्व. बनवारी लाल साव)
  2. कांचन लाल महतो (पिता/पति गोपाल चंद्र महतो)
  3. हेमा घोष (पिता/पति विनय कृष्णा राय)
  4. लक्ष्मी सिंह (पिता/पति निर्मल कुमार रंजन)
  5. विजय प्रसाद तिवारी (पिता/पति स्व. कामेश्वर प्रसाद तिवारी)
  6. इम्तियाज खान (पिता/पति कल्लु खान)
  7. राकेश कुमार (पिता/पति रामकरण)

 

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र

  1. ईश्वरी राणा (पिता/पति किशुन राणा)
  2. अभिषेक कुमार सिंह (पिता/पति अजय कुमार सिंह)
  3. संजय कुमार ठाकुर (पिता/पति स्व. योगेन्द्र ठाकुर)
  4. अजय कुमार पांडेय (पिता/पति सियाराम पांडेय)
  5. पुरेन्द्र नारायण सिंह (पिता/पति सत्य नारायण सिंह)
  6. इन्द्र हेम्ब्रम (पिता/पति स्व. मंगल हेम्ब्रम)

 

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र

  1. कुलविन्दर सिंह (पिता/पति स्व. अमरिक सिंह)
  2. अंबिका प्रसाद बनर्जी (पिता/पति स्व. त्रिपुरारी बनर्जी)
  3. अनिल कुमार महतो (पिता/पति स्व.बलराम महतो)

 

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र

  1. आनंद हेम्ब्रम (पिता/पति लक्ष्मी पति हेम्ब्रम)
  2. बहादुर सोरेन (पिता/पति कालीपदो सोरेन)

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More