
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने दुबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने इस आशय में बयान जारी कर दावा किया है। रविवार शाम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रथम सूची की घोषणा किये जाने पर संगठन के निर्णय का स्वागत कर इसे कार्यकर्ताओं के भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप बताया। कहा कि प्रथम सूची में कुल 52 उम्मीदवारों में से 13 युवाओं को प्राथमिकता दी गयी है जो अभिनंदनीय है। कहा कि अनुसूचित जनजाति, सामान्य, पिछड़ा वर्ग समेत अनुसूचित जाति वर्ग के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने सभी वर्गों को सम्मान और प्रतिनिधित्व का अवसर दिया है। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को दुहराया है। वहीं महिलाओं को भी बराबरी का अवसर देना भाजपा की महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के सभी सीटों पर दुबारा कमल खिलना तय है। वहीं रिकॉर्ड बहुमत के साथ श्री रघुवर दास पूर्वी विधानसभा से पुनः निर्वाचित होकर सूबे के मुख्यमंत्री होंगे। कहा कि जनता ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान श्री रघुवर दास को यशस्विता का आशीष दिया है। रघुवर सरकार की विकास मॉडल की चर्चाएँ समूचे देश में उदाहरण के रूप में होती है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूबे को स्कैम फ़्री बनाया है जिससे सर्वांगीण विकास संभव हुआ।

