जमशेदपुर।


अयोध्या मामले को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक ने पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के अलावा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रखंड पदाधिकारियों द्वारा भी विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। पारा मिलिट्री फोर्स और जिला पुलिस के बल जगह-जगह तैनात किये गये हैं। सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिले के वरीय पदाधिकारी, थाना प्रभारी क्षेत्र में निरीक्षण पर निकले हैं। स्थिति सामान्य है, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।