जमशेदपुर –26 को उद्घाटित होगी गोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा पंडाल, 29 अक्टूबर को भोजपुरी गायक अशोक मिश्रा और प्रियंका यादव की देवी गीतों पर झूमेगा शहर

73
AD POST

● 28 अक्टूबर की दोपहर में महाप्रसाद का आयोजन

AD POST

जमशेदपुर।गोलमुरी के जॉगर्स पार्क काली पूजा पंडाल का उद्घाटन 26 अक्टूबर की देर शाम निर्धारित की गयी है। नवयुवक चेतना मंच द्वारा इस साल पूजा का 30वां आयोजन बेहद भव्य रूप से मनाई जा रही है। चार दिनों तक लगातार वृहद आयोजन तय किये गए हैं। पूजा कमिटी के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि 29 अक्टूबर की शाम भोजपुरी सिने जगत के चर्चित गायक सह कलाकार अशोक मिश्रा भक्ति संध्या में अपनी प्रस्तुति से समां बाँधने आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ अशोक मिश्रा की भक्ति अल्बम ‘अंबे तेरा सहारा’ जबरदस्त चर्चाओं रही। इसके साथ ही उनके अल्बम ‘ऐ मयरिया मोरी’, ‘लाल रंग चूड़ी बिंदिया’, ‘नमो नमो जग के महतारी’ खासा लोकप्रिय रही है। भोजपुरी गायकी में अशोक मिश्रा को अश्लीलता एवं द्वीअर्थीय गायकी के विरुद्ध मुखर एवं सशक्त आवाज़ के रूप में भी जाना जाता है। इनके सहयोगी के रूप में भोजपुरी की उदीयमान पार्श्व गायिका प्रियंका यादव भी साथ होंगी। गायिका प्रियंका यादव को एलबम ‘नगरिया बोले बोल बम’, ‘मम्मी जागल बाड़ी’ से विशेष प्रसिद्धि मिली है। वहीं शहर के चर्चित गायक सोनू सिंह भी कार्यक्रम के दौरान देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति देंगे। पूजा कमिटी की ओर से बताया गया कि 26 अक्टूबर की देर शाम उद्घाटन के उपरांत अगले दिन 27 अक्टूबर (दीपावली) की देर रात विधिपूर्वक माँ काली की पूजार्चना होगी। वहीं 28 अक्टूबर की दोपहर जॉगर्स पार्क में महाप्रसाद का आयोजन होगी जिसमें हज़ारों श्रद्धालु भोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

23:41