Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : एफसी गोवा ने चेन्नइयन एफसी को 3-0 से हराकर किया विजयी आगाज
खेल-जगत

आईएसएल-6 : एफसी गोवा ने चेन्नइयन एफसी को 3-0 से हराकर किया विजयी आगाज

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 24, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

फातोर्दा (गोवा), 23 अक्टूबर। एफसी गोवा ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन का आगाज अपने अंदाज में किया। बीते सीजन में सबसे अधिक गोल करते हुए फाइनल खेलने वाली गोवा की टीम ने बुधवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 3-0 से हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए।

गोवा की जीत का अंतर और बड़ा हो सकता था लेकिन चेन्नइयन के गोलकीपर विशाल कैथ ने कई मौकों पर साहस दिखाते हुए शानदार बचाव किए लेकिन वह अपने डिफेंडरों की नाकामी के कारण अपनी टीम को नए सीजन के पहले मैच में बड़ी हार से नही बचा सके।

गोवा के लिए सिमिलेन डोंगेल ने 30वें, फेरान कोरोमिनास ने 62वें और कार्लोस पेना ने 81वें मिनट में गोल किए। एसा नहीं है कि चेन्नइयन ने मौके नहीं बनाए लेकिन बीते सीजन की नाकामी को भूलकर नई शुरुआत करने को आतुर यह टीम उन मौकों को भुना नहीं सकी और नए सीजन का आगाज हार से करने पर मजबूर हुई।

इस रोमांचक मुकाबले का पहला हाफ उम्मीद के मुताबिक ही रोमांचक रहा। पहला मौका चेन्नई ने 12वें मिनट में बनाया लेकिन वह बेकार चला गया। चेन्नई ने हालांकि गोवा के डिफेंडर के गलत टैकल पर पेनाल्टी भी मांगा लेकिन उसे नकार दिया गया। 18वें मिनट में चेन्नई ने एक और हमला बोला पर एक बार फिर किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया।

इसके बाद 19वें मिनट में मेजबान टीम ने पहला मौका बनाया लेकिन चेन्नई के गोलकीपर कैथ ने उसे नाकाम कर दिया। अगले ही मिनट गोवा ने एक और हमला बोला लेकिन मानवीर सिंह के प्रयास को कैथ ने फिर नाकाम कर गोवा को बढ़त लेने से रोका।

चेन्नई ने बदले में 25वें मिनट में हमला किया लेकिन लालियानजुआला चांग्ते अपने शाट में असर पैदा नहीं कर सके। हालांकि गोवा ने इसके बाद 30वें मिनट में राइट फ्लैंक से एक हमला बोलते हुए गोल करने में सफलता हासिल की। इस गोल के लिए भारतीय टीम के सीनियर फारवर्ड मानवीर ने मूव बनाया। वह गेंद लेकर बाक्स में घुसे और पोस्ट के बिल्कुल किनारे से उसे डोंगेल को सौंप दिया। डोंगेल ने बिना गलती किए गेंद को पोस्ट में डाल दिया।

गोवा के ब्रेंडन ने 42वें मिनट में एक लांग रेंज शाट लिया पर वह पोस्ट के काफी करीब से बाहर चली गई। 43वें मिनट में गोवा के एक और हमले को कैथ ने नाकाम कर उसे 2-0 की बढ़त लेने से रोका।

बराबरी की चाह में जान ग्रोगरी दूसरे हाफ की शुरुआत में ही धनपाल गणेष कर अनिरुद्ध थापा को अंदर लाए। आते ही थापा ने 52वें मिनट में काउंटर अटैक पर चांग्ते को बाक्स के अंदर एक थ्रू पास दिया लेकिन शेरिटन फर्नांडेस ने बड़ी सफाई से उसे नाकाम कर दिया।

इसके बाद 55वें मिनट में गोवा और 57वें में चेन्नई ने मूव बनाए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

62वें मिनट में हालांकि गोवा ने गोल मशीन फेरान कोरोमिनास के सफल प्रयास की बदौलत अपना दूसरा गोल किया। इस गोल में जैकीचंद सिंह ने बेहतरीन भूमिका निभाई और राइट फ्लैंक से बाक्स के अंदर कोरो को सटीक लो क्रास पास दिया, जिस पर गोल करते हुए कोरो ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इस गोल के लिए असल मूव मानवीर ने बनाया था।

चेन्नई की टीम ने इसके बाद भी कुछ अच्छे मूव बनाते हुए बराबरी की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इसी बीच, 82वें मिनट में पेना ने ब्रेंडन फर्नांडिस की मदद से वाली से गोल करते हुए गोवा को 3-0 से आगे कर दिया। अब चेन्नई की जीत की उम्मीदें खत्म हो गईं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: Naval Tata Hockey Academy के आशीष तानी पुर्ती का भारतीय टीम में चयन

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नए खेल अधिनियम 2025 के तहत ईस्ट सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन की बड़ी बैठक, तीरंदाजी के विकास की बनी रूपरेखा

July 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 200 धुरंधरों ने मैदान में दिखाया दम; राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए खो-खो की 5 टीमें चयनित

June 28, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.