
जमशेदपुर।


“सुजल एवं स्वच्छ गांव” विषय पर मुखिया, पंचायत सेवक, स्वछताग्रही एवं जलसहिया का तीन दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण(23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर) कार्यक्रम का शुभारंभ आज घाटशिला के होटल जे.एन पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक एसबीएम (जी) अमन कुमार झा एवं प्रखण्ड समन्वयक (एसबीएम (जी) तारक साव, ACE के राजेश कुमार एवं water. ORG के रवि कुमार मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा खुले में शौच मुक्त की स्थिति को स्थायित्व प्रदान करने एवं ओडीएफ प्लस गतिविधियों के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों को करने के साथ-साथ ग्रामीण घरों को पाईप जलापूर्ति योजना से जोड़ने पर मुख्य रूप से जोर दिया जा रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु विभाग द्वारा विभिन्न स्तर यथा जिला, पंचायत, ग्राम स्तर पर पर्याप्त संख्या में योग्य एवं प्रशिक्षित मानव बल उपलब्ध कराना है ताकि इनके द्वारा ओडीएफ प्लस, ओडीएफ एस, एस.एल.डब्ल्यू.एम, एम.एच.एम के साथ-साथ पाईप जलापूर्ति योजना से संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन एवं अनुसरण किया जा सके।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी ग्राम पंचायतों में भी दिया जाना है जिसके पहले चरण में दिनांक 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, कार्यपालक अभियन्ता-घाटशिला, मुखिया, जल सहिया, स्वच्छताग्रही, पंचायत सेवक उपस्थित थे।

