
जमशेदपुर। जुगसलाई शनिदेव मंदिर के पुजारी दामोदर शनि बाबा की पत्नी सुनीता शर्मा (48) का सोमवार की सुबह आवास पर ही हार्ट अटैक से निधन हो गया। आज ही शिव घाट जुगसलाई में अंतिम दाह संस्कार किया गया। वे अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गयी हैं। इसकी जानकारी मिलने पर आज ही शाम को केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले और जिला भाजपा महामंत्री अनील मोदी, अन्नु जैन, अनमोल शर्मा उनके आवास पर पहुॅचकर परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दामोदर शनि बाबा ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता शर्मा कैंसर रोग से पीड़ित थी। जिसका इलाज चल रहा था और अभी ठीक भी थी। लेकिन भगवान को शायद कुछ और मंजूर था।

