
जमशेदपुर ।आज साईं मानवसेवा ट्रस्ट,साई सेवा साईं आश्रम समिति और शिरडी साईं सेवा ट्रस्ट की एक संयुक्त पहल पर सोनारी कागलनगर से साईं समाधि पालकी शोभायात्रा पूरे बिहार झारखंड में पहली बार शुरु की गई.है.
इस पालकी शोभायात्रा में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह सेठी रांची से विशेष रूप से उपस्थित हुए उन्होंने पालकी शोभायात्रा में भाग लेते हुए कहा कि साईं पूरे विश्व के गुरु हैं उनको पूरे विश्व में आज भी जागृत गुरु के रूप में माना जाता है और उनके अनेक चमत्कार नजर आते हैं. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा ने कहा कि साईं को मानने वाले आज सभी धर्मों के लोग हैं साईं का संदेश सबका मालिक एक है इसलिए उनको मानने वाले सभी धर्म के लोग उनकी पूजा अर्चना करते हैं.
कार्यक्रम में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि साईं बाबा के विषय में सब यही कहते हैं कि आज भी नजर आते हैं यह बड़ा अद्भुत और अविश्वसनीय है लेकिन उनके चमत्कार चारों तरफ सुनने को मिलते हैं और यही कारण है कि साईं बाबा को मानने वालों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.
पालकी शोभा यात्रा का उद्घाटन डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू ने सपरिवार सोनारी कागलनगर सेंटर मैदान में नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती जलाकर की उन्होंने साईं बाबा को मानव सेवा की मूर्ति बताया. जिसके लिए ट्रस्ट के सभी लोग बधाई के पात्र हैं. ट्रस्ट के संरक्षक प्रभाकर सिंह ने कहा कि पहली बार जमशेदपुर में विभिन्न मंदिर कमेटियों और साइन आमदारी संस्थाओं ने मिलकर ऐसा आकर्षक पालकी शोभायात्रा निकाली है जिसने पूरे शहर में एक उदाहरण पेश किया है.
साईं मानव सेवा ट्रस्ट के वरीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि पहली बार गुरु नानक जयंती की तरह नगर कीर्तन के तर्ज पर एक मंदिर से बाल की शोभायात्रा निकालकर दूसरे मंदिर तक जाकर समाप्त हुई है और रास्ते में विभिन्न साईं भक्तों द्वारा बाबा का स्वागत सत्कार किया गया है किया पूरे शहर के लिए एक मिसाल है.
पालकी शोभायात्रा में साईं भक्त आईके भारती,बीपी सिहं,डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू, गुरविंदर सिंह सेठी,गुरदेव सिंह राजा,सरदार शैलेंद्र सिंह,प्रभाकर सिंह,धर्मेंद्र प्रसाद,धर्मेंद्र वीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू, झारखंड सिंह प्रतिनिधि बोर्ड के कोल्हान सचिव चंचल भाटिया, समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल, कांग्रेसी नेता मुन्ना शर्मा, मीना प्रसाद, राजेश सिंह,रविशंकर केपी,राजा,छायाकार हैरी और ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया उपाध्याय को साईं बाबा की संध्या आरती के पश्चात ट्रस्ट के संरक्षक और वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया द्वारा बाबा की चादर देकर सम्मानित किया गया.
पालकी शोभायात्रा कागलनगर साईं मंदिर से निकलकर गाजे-बाजे और ढोल-ताशे के साथ कागलनगर पेट्रोल पंप से होते हुए रामनगर में आरती के साथ समाप्त हुई. शोभायात्रा के स्वागत के लिए अंबिका वस्त्रालय, नंदू अग्रवाल और भारत गैस एजेंसी के प्रतिष्ठानों के बाहर भक्तों के स्वागत के लिए जगह-जगह आइसक्रीम,कोल्ड्रिंक,फल,पुष्प वर्षा और पानी की व्यवस्था की गई.ट्रस्ट के संरक्षक प्रभाकर सिंह द्वारा रामनगर साईं मंदिर में खिचड़ी के प्रसाद का व्यवस्था की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संजय शर्मा, आईके भारती,शेषनाथ गोस्वामी,कुसुम देवी,बसंती दास,विनोद राय,अरुण श्रीवास्तव, मीना प्रसाद,संगीता शर्मा,इंद्रजीत शाह, बबीता साहू,निर्मल डे, भवेश चंद्र,माला सिंह ,नीतू राय,गौतम चैटर्जी,कल्पना चटर्जी, रेखा जयसवाल,मीरा दास,रूपा कौर,आनंद सिंह, नीतू सिंह ,मुकेश सिंह ,कविता सिंह ,रागिनी सिंह ,मणिकांत ,संगीता शर्मा सहित कई साईंभक्तों ने अहम भूमिका अदा की की.



