
जमशेदपुर।
बिष्टुपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल में बच्चों को ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने और निलंबित किये जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र आलोचना की है। महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस मामले में कहा कि यहाँ रघुवर राज है। केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं। श्रीराम, रक्षा और राष्ट्रवाद को भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। भाजपा झारखंड को केरल और बंगाल नहीं बनने देगी। उन्होंने मिशनरी संस्थाओं को अपनी कार्यसंस्कृति में सुधार लाने की हिदायत दी है। कहा कि बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन द्वारा जानबूझकर सनातनी हिंदुओं के विरुद्ध धार्मिक असहिष्णुता का आचरण किया गया। यह संवैधानिक मूल्यों का सरेआम उल्लंघन है। भाजपा इस मामले को लेकर गंभीर है। ज़िले के उपायुक्त से इस मामले में स्कूल प्रबंधन पर उचित कार्यवाई करने का आग्रह किया।

