
जमशेदपुर।


रविवार को भाजपा जुगसलाई विधानसभा संचालन समिति की बैठक संयोजक मेघलाल टुडू की अध्यक्षता में विधानसभा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने दावा किया कि हर बूथ पर महागठबंधन को करारी शिकस्त झेलनी पड़ेगी। बैठक को कहा कि। बैठक को लोकसभा चुनाव संचालन समिती के सह-संयोजक राजकुमार सिंह ने भी संबोधित करते हुए बूथ प्रबंधन पर बल दिया। उन्होंने प्रबन्धन और रणनीति के क्रियान्वयन संबंधी गुर कार्यकर्ताओं को दिये। बैठक में विशेष रूप से जिला महामंत्री अनिल मोदी, कोर कमेटी संयोजक विमल जालान, सह संयोजक संदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वपन मजूमदार, किशोरी लाल, बनमाली बनर्जी, श्यामू पांडेय, लक्ष्मण सिंह सरदार, बासुदेव मंडल, प्रकाश जोशी, डी डी त्रिपाठी, पंकज सिन्हा, सुशील महतो, मंटू चरण दत्ता, पोरेश दत्ता, आलोक भास्कर, शांति देवी, प्रदीप बेसरा, प्रभुराम मुंडा, सत्यनारायण अग्रवाल, रविन्द्र सिंह, सानंद प्रधान एवं अन्य उपस्थित थे।

