
जमशेदपुर। साकची शहीद चैक स्थित श्रीश्री बजरंग अखाड़ा समिति (हीरा अखाड़ा) द्धारा शुक्रवार की शाम को मानगो स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल लाकर मंदिर में पूजा की गयी। समिति के 21 भक्त कलश लिये हुए थे। कलश शोभा यात्रा एमजीएम अस्पताल से शीतला मंदिर रोड़ होते हुए साकची शहीद चैक पहुॅची। शोभा यात्रा में विघुत सज्जा एवं अतिशबाजी आकर्षण का केन्द्र रहा।
इस धार्मिक मौके प्रमुख रूप से लइसेंसी अध्यक्ष प्रहलाद साह, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश साहू, संचालक संजय चैधरी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, सचिव अजीत शर्मा, राजकिशोर प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनील साव, द्धारिका प्रसाद, मुकेश यादव, राहुल कुमार, मुकेश सिंह, संजय प्रसाद, कर्ण शर्मा, पिंटु कुमार, अजय साव, सूरज कुमार, राजकुमार साव, विजय पोद्दार आदि शामिल थे।
आज निकलेगा अखाड़ा जुलूसः- श्री श्री बजंरग अखाड़ा समिति (हीरा अखाड़ा) द्धारा साकची शहीद चैक स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर से शनिवार की शाम को महानवमी के शुभ अवसर पर अखाड़ा जुलूस निकाला जायेगा।
अखाड़ा जुलूस साकची 9 नंबर स्टैंड, काशीडीह लाईन नबर एक, काशीडीह दुर्गापूूजा मैदान, राजीव गांधी चैक से साकची गौलचक्कर होते हुए वापस साकची शहीद चैक मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। इससे पहले अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत कार्यक्रम मंदिर परिसर में संध्या 7 बजे से होगा।



