
जमशेदपुर।


स्थानीय सिंहभूम होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज साकची में होम्योपैथी के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनिमेन की ज नम दिवस जयंती एवं विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। समारोह में डॉक्टर हैनीमैन की मूर्ति पर सभी ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए ।अपने संबोधन में श्री यूके श्रीवास्तव सदस्य प्रशासनिक समिति ने सभी को कॉलेज के लिए मिलकर कार्य करने का अनुरोध किया और आशा की कि जल्द ही कॉलेज सुचारू रूप से चलने लगेगा ।प्राचार्य डॉक्टर कुलवंत सिंह ने छात्रों एवं शिक्षकों से अपील की कि आज के जमाने के साथ होम्योपैथी को एक प्रामाणिक चिकित्सा के रूप में विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पुरानी बातों को भूलकर पुनह कॉलेज को जीवित करने में सहयोग करें। सभा को डॉक्टर श्रद्धानंद चौबे, डॉ मृत्युंजय घोष एवं डॉ समर कुमार दास ने भी संबोधित किया। सभा में डॉ एस एन सिंह, डॉ एन डी गुप्ता, डॉ नितेश, डॉ डी एस वर्मा,डॉ अनिल कुमार, डॉक्टर पवन कुमार दुबे , डा सुखवि द र सिह, डॉ अरुण कुमार शर्मा, डॉक्टर विजय लक्ष्मी एवं अन्य उपस्थित थे ।सभी ने कॉलेज को पुनर्जीवित करने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत में जलपान के साथ सभा समाप्त की गई।

